नकुलनाथ का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, समर्थकों ने कहा नकुल भैया जैसा हो मुख्यमंत्री

भोपाल। शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सरकारी आवास पर आयोजित दिवाली मिलन समारोह के जरिए कांग्रेस नेता और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने अपनी राजनीतिक सक्रियता दिखाई। नकुलनाथ के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचने पर स्वागत के लिए बड़ी संख्या में समर्थक जुटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘हमारा मुख्यमंत्री कैसा हो, नकुल भैया जैसा हो’ के नारे लगाए और उन्हें मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जाहिर की। कमलनाथ के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। समर्थक अपने साथ केक, मिठाइयां और तोहफे लेकर पहुंचे। छिंदवाड़ा से छह साल का सत्व वर्धन शुक्ला भी कमलनाथ के जन्मदिन का केक लेकर भोपाल पहुंचा। दरअसल, कमलनाथ 18 नवंबर को 80 साल के हो जाएंगे। परिवार के साथ विदेश जाने के कार्यक्रम के चलते समर्थक 14 नवंबर को ही उनका जन्मदिन मना रहे हैं और इस दौरान मिल्क केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं।

वहीं, नकुलनाथ से जब समर्थकों की ओर से मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग और नारेबाजी को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस कमेटी और पार्टी के वरिष्ठ नेता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके दूरदर्शी नेतृत्व, औद्योगिक विकास, रोजगार और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। पटवारी ने कहा कि नेहरू ने IIT, IIM और AIIMS जैसे संस्थानों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कमलनाथ के मुख्यमंत्री कार्यकाल को भी मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य और आर्थिक विकास के लिहाज से उल्लेखनीय बताया। साथ ही कहा कि नकुलनाथ पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता होने के साथ कमलनाथ के बेटे हैं, इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उनका स्वाभाविक सम्मान है।

Next Post

नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू उद्यान में हुआ कार्यक्रम

Sat Nov 14 , 2026
ग्वालियर, ग्वालियर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नेहरू उद्यान, कम्पू में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू की […]

You May Like