नेहरू जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, नेहरू उद्यान में हुआ कार्यक्रम

ग्वालियर, ग्वालियर में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

नेहरू उद्यान, कम्पू में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में विधायक, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि देश की आजादी के बाद भारत को आधुनिक और लोकतांत्रिक राष्ट्र बनाने में पंडित जवाहरलाल नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

वहीं, युवक कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव ने कहा कि नेहरू का आधुनिक, वैज्ञानिक और प्रगतिशील भारत का सपना आज भी लोगों को प्रेरित करता है।

Next Post

निमाड़ में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, खरगोन में रहा केंद्र; 4.5 रही तीव्रता

Sat Nov 14 , 2026
खरगोन, मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह करीब 9 बजकर 15 मिनट पर धरती कांपने से ओंकारेश्वर, खंडवा, खरगोन और बुरहानपुर सहित आसपास के इलाकों में लोगों के बीच दहशत फैल गई। कई लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से […]

You May Like