सिलावद में श्वान ने 15 को काटा

बड़वानी, 25 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सिलावद कस्बे में आज एक आक्रामक हुए श्वान ने दो बच्चों समेत 15 लोगों को काट लिया।

घटना की सूचना मिलने पर बड़वानी से सिलावद पहुंची मुख्य स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेखा जमरे ने बताया कि आक्रामक हुए एक श्वान ने आज दो बच्चों समेत 15 लोगों को काट लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित कैटिगरी 1, 2 व 3 के प्रभावित पाए गए हैं।

यह घटना सिलावद के पुलिस थाने के समीप हुई। आज सिलावद का हाट बाजार होने के चलते काफी भीड़भाड़ थी।

उन्होंने बताया कि सभी प्रभावितों को एंटी रेबीज, इम्यूनोग्लोबिन और टिटनेस के इंजेक्शन दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर उस श्वान को मार डाला है।

Next Post

उदय चौक पर निर्माणाधीन हॉकर्स जोन का एक हिस्सा ढहा,मलबे में कई वाहन दबे

Wed Jun 25 , 2025
मंडला। शहर के सबसे व्यस्त चौराहे उदय चौक पर एक बड़ा हादसा उस समय हो गया जब निर्माणाधीन हॉकर्स ज़ोन का एक हिस्सा अचानक ढह गया। मलबे में दो वाहन समा गए, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। लेकिन इस घटना ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली और 7 […]

You May Like