शिवाय आरडीएक्स क्लब को मिला नया वॉलीबॉल ग्राउंड, सिद्धार्थ मलैया ने किया लोकार्पण

दमोह। शिवाय आरडीएक्स क्लब को नवनिर्मित वॉलीबॉल ग्राउंड की सौगात मिली है। पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया द्वारा विधायक निधि से प्रदत्त राशि से निर्मित इस ग्राउंड का विधिवत लोकार्पण शनिवार को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मलैया रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद विक्रम सिंह ठाकुर, कमलेश भारद्वाज, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, पार्षद मोनू राजपूत, मयंक वाधवा एवं संतोष संतूलाल रोहित मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ मलैया ने लोकार्पण के बाद कहा कि यह ग्राउंड क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करेगा। खेल से युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने क्लब के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। क्लब के अध्यक्ष मनीष नगाइच ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से युवाओं का वॉलीबॉल ग्राउंड का सपना साकार हुआ है। अब यहां नियमित अभ्यास कर खिलाड़ी जिला और प्रदेश स्तर पर दमोह का नाम रोशन कर सकेंगे। इस अवसर पर खिलान सिंह दादा, जगजीत बिल्लू वाधवा, विजय दुबे, भरत यादव, संजय गौतम, मनीष चौरसिया, डब्बू श्रीवास्तव, पप्पू भाईजान, हरिश्चंद्र पटेल, पीटीआई मनीष शर्मा, शुभम रजक, रामकुमार सोनी, धर्मेंद्र अहिरवार, संजू, विपिन चौबे सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Next Post

बरी कनौरा में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव रखकर चक्काजाम

Sun Jun 7 , 2026
हटा/दमोहजिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के बरी कनौरा गांव में 35 वर्षीय बृजेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर प्रदर्शन किया. हालात चक्काजाम जैसे बन गए.परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 3-4 बजे बृजेश यादव आटा चक्की पर पिसाई कराने गया था. […]

You May Like