फ्रेंडशीप-डे पर युवाओं और बच्चों में दिखा विशेष उत्साह, बाजार में ग्रीटिंग्स,गिफ्ट्स, फूलों की दुकानों पर रही भीड़

झाबुआ।रविवार को फ्रेंडशीप-डे का शहर में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दिन युवाओं एवं बच्चों ने एक-दूसरे को फ्रेंडशीप बेल्ट पहनाकर और ग्रीटिंग्स-गिफ्टस भेंटकर फ्रेंडशीप-डे की शुभकामनाएं प्रेषित की। गुलाब के फूलों की दुकानों पर भी खरीदी का दौर दिनभर चला। उल्लेखनीय है कि एक तरफ जहां मोबाइल और इंटरनेट पर सोशल मीडिया का प्रचलन अधिक होने से लोगों, विशेषकर युवाओं ने मोबाइल से एक-दूसरे से चर्चा कर और सोशल मीडिया पर फ्रेंडशीप-डे बधाई संदेश भेजकर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। साथ ही बाजारों में ग्रीटिंग्स-गिफ्ट दुकानों पर दिनभर खरीदी का दौर चलता रहा। युवा और बच्चों ने फ्रेंडशीप बेल्ट खरीद कर एक-दूसरे की कलाई पर बेल्ट बांधा और प्रगाढ़ दोस्ती का परिचय दिया। दोस्ती के रूप में भगवान श्रीकृष्ण बलरामजी की गाथा का भी वर्णन किया गया। ग्रीटिंग, गिफ्ट्स व्यवसायी पीयूष पटेल ने बताया कि उनकी दुकान पर ग्रीटिंग में 5 से लेकर 100 रुपए तक की वैरायटी की ग्रीटिंग की मांग अधिक बनी रहीं‌‌। इसके अलावा कीचेन, काफी मग, फोटो फ्रेम स्टैच्यू लाइट वाले गिफ्ट का उठाव अधिक हुआ, जिसमें 50 से लेकर 2000 रूपए तक की वैरायटियां उनकी दुकान पर मौजूद है। फ्रेंडशीप बेल्ट 1 रुपए से लेकर 200 रूपए तक लोगों ने खरीदे। इसी प्रकार दीपक फ्लोरिस्ट के दीपक माली ने बताया कि गुलाब का फूल 30 रूपए का एक बिकने के साथ बुके में 150 से लेकर 3000 हजार रुपए तक की वैरायटियों की विशेष मांग रहीं। इस दिन युवक-युवतियों ने एक दूसरे को चॉकलेट, टॉफी आदि भेंटकर भी फ्रेंडशीप-डे की बधाई दी। फ्रेंडशीप-डे का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष उत्साह दिनभर शहर में बना रहा।

Next Post

विकास कार्यों की हकीकत देखने सड़कों पर उतरे कलेक्टर, बोले- गुणवत्ता से समझौता नहीं

Sun Aug 2 , 2026
मंदसौर। शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति जानने के लिए रविवार को कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने कई निर्माण स्थलों का दौरा किया। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों, इंजीनियरों तथा निर्माण एजेंसियों से प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने […]

You May Like