लक्ष्मन कुटी में चाकू लगने से युवक घायल

नवभारत न्यूज

दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण कुटी के पास पीठ पीछे चाकू से बार करने पर घायल युवक को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में लाया गया है, जिसका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर आर एस राजपूत के द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि युवक को कमर और अन्य जगह चाकू लगने से घायल है, जिसका उपचार जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जयदीप पिता राजेश पटेल उम्र करीब 22 वर्ष निवासी लक्ष्मण कुटी थाना दमोह देहात का इलाज जारी है, वहीं घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी देहात मनीष कुमार के निर्देशन में घटनास्थल और जिला अस्पताल टीम पहुंची है. जो घायल के बताए अनुसार आरोपित की तलाश करने में जुटी हुई है.

Next Post

रईस चोर दिन के उजाले में जेवर व नगद के ही थे शौकीन

Fri Feb 7 , 2025
चोरी के बाद महानगर इंदौर में गुजारते थे रातें,दिन होते ही कालोनियों में संभाल लेते थे मोर्चा   नवभारत न्यूज खंडवा। चोरों के भी उसूल होते हैं। उनका स्टाइल भी अलग ही रहता है। एक ही नेचर की चोरी करने पर वे पकड़ भी लिए जाते हैं। खंडवा जिले की […]

You May Like