ठण्ड ने की हाल बेहाल, शाल ढलते घरो से निकला मुश्किल

शाम ढलते ही कोहरा छाया

सिंगरौली : जिले में कड़ाके की ठण्ड थमने का नाम नही ले रही है। ऊर्जाधानी का पारा लगातार लुढ़क रहा है। आज दिन बुधवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण अंचल में भी सूर्य भगवान के दर्शन दुर्लभ हो गये। ग्रामीण अंचलो में शीतलहर के साथ-साथ दोपहर तक कोहरे का धूंध छाया हुआ था। वही शाम ढलते ही आज फिर से घना कोहरा छाने लगा है।

दरअसल जिले में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। आलम यह है कि शीतलहर के चलते पारा लुढ़क गया है। इस कड़ाके की ठण्ड की वजह से बच्चे-बुजुर्ग व महिलाएं ठण्ड लगने से बीमार पड़ रहे हैं। निजी अस्पताल व क्लिनिको में ठण्ड से बीमार मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। उधर पारा के लुढ़कने से ठण्ड ने जोर पकड़ा हुआ है। जिसके चलते मवेशी भी अलाव को ढूढ़ते नजर आते हैं।

आज दिन बुधवार की अल सुबह ऐसा ही नजारा बिलांैजी तिराहा पर दिखा। जहां अलाव के सामने मवेशी भी आग ताप रहे थे। उन्हें भी अलाव से काफी राहत मिलती दिखाई दी। मवेशी अलाव के पास बिलकुल आग तापते दिखे। फिलहाल जिले में कड़ाके की जहां ठण्ड पड़ रही है। वही प्रचण्ड कोहरे ने भी वाहनों की रफ्तार रोक दिया है। घनघोर कोहरे की वजह से आज पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन भी नसीब नही हुआ मौसम विभाग के अनुसार आगे आने वाले दिनों में बादल छाये रहेंगे और शुक्रवार तक कोहरे का असर रहेगा।

Next Post

हाई स्ट्रीट अपोलो मॉल में शॉर्ट सर्किट से आग

Thu Jan 16 , 2025
करोड़ों का माल जल कर हुआ राख फायर ब्रिगेड ने मश्कत के बाद पाया काबू इंदौर:एबी रोड स्थित हाई स्ट्रीट अपोलो मॉल में बुधवार सुबह आग लगने से रेयर रैबिट नामक ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम में रखा करीब करोड़ों का सामान जलकर राख हो गया. सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की […]

You May Like

Play sound