इंजीनियर के घर से ढाई लाख नगद, आभूषण चोरी

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत टाउनशिप तिलहरी में चोरों ने साफ्टवेयर इंजीनियर के सूने घर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए ढाई लाख नगद समेत सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए।

पुलिस ने बताया कि सुहंस कुमार देव 30 वर्ष निवासी टाउनशिप तिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह प्राईवेट कम्पनी में साफ्टवेयर इंजीनियर का काम बैंगलोर में करता है। उसके पिता राजेन्द्र प्रसाद एवं मां श्रीमती बबीता प्रसाद, बहन सुसुमना कुमारी चग्गर फार्म तिलहरी घर में ताला लगाकर दिल्ली गये थे और अभी भी दिल्ली में हैं। कल दोपहर लगभग 3 बजे वह बैंगलोर से घर आया, घर के बाहर का गेट खोलकर अंदर जाकर देखा घर के मेन गेट का ताला टूटा था, दरवाजा खुला था,अंदर जाकर देखा सामान अस्त व्यस्त था दोनों आलमारी के लाकर टूटे हुये थे जिनमें रखे सोने चांदी के जेवर, नगदी लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये गायब थे, फिर उसने ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा लकड़ी की आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था आलमारी में रखे सोेने चांदी के जेवर , नगदी गायब थे।

Next Post

8 माह में 161 तस्कर पकड़े, 1. 28 लाख का गांजा, 7 लाख की स्मैक सहित 22,109 नशीले इंजेक्शन किए जप्त

Wed Jul 2 , 2025
जबलपुर। नशा माफिया पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए विगत 8 माह में अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं स्मैक की तस्करी में लिप्त 153 आरोपी, प्रतिबंधित दवाई, नशीले इंजेक्शन के कारोबार में लिप्त 8 तस्कर गिरफ्तार किए। साथ ही 644 किलो 302 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 करोड़ 28 लाख […]

You May Like