
सीधी पुलिस का चला विशेष अभियान
सीधी। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में तथा समस्त अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं थाना/चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में दिनांक 24-25 मई 2025 की दरम्यानी रात को जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया। इस विशेष कांबिंग गश्त अभियान के तहत सीधी पुलिस द्वारा कुल 35 वारंट तामील किए गए, जिनमें 6 स्थाई वारंट एवं 29 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गश्त के दौरान 19 गुंडा बदमाश एवं 28 निगरानी बदमाशों को चेक किया गया एवं भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान में थाना स्तर पर की गई प्रमुख कार्यवाही में थाना कोतवाली में 2 स्थाई वारंट, 2 गिरफ्तारी वारंट, थाना जमोड़ी में 4 गिरफ्तारी वारंट, थाना चुरहट में 1 स्थाई वारंट, 5 गिरफ्तारी वारंट, थाना रामपुर नैकिन में 1 स्थाई वारंट, 3 गिरफ्तारी वारंट, थाना कमर्जी में 2 गिरफ्तारी वारंट, थाना अमिलिया में 4 गिरफ्तारी वारंट, थाना बहरी में 1 स्थाई वारंट, 3 गिरफ्तारी वारंट, थाना मझौली में 2 गिरफ्तारी वारंट, थाना कुसमी में 1 स्थाई वारंट, 1 गिरफ्तारी वारंट, थाना सेमरिया में 3 गिरफ्तार वारंट तामील किए गए। इस विशेष कांबिंग गश्त के अंतर्गत एक ही दिन में कुल 35 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उल्लेखनीय है कि सीधी पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रत्येक सप्ताह विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया जाता है। जिसके अंतर्गत हत्या, लूट, डकैती, मारपीट, आबकारी आदि गंभीर अपराधों में न्यायालय द्वारा जारी स्थाई/गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की जाती है।
