ट्रक ने तोड़ा ना-एंट्री, 31 हजार का अर्थदंड

सिंगरौली। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात पुलिस लगातार नो-एंट्री क्षेत्र में नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। 26 जून को जयंत नो-एंट्री क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी ने एक भारी वाहन चालक को रुकने का स्पष्ट संकेत दिया, लेकिन चालक ने पुलिस के वैध निर्देशों की अनदेखी करते हुए वाहन नहीं रोका और आगे बढ़ गया। चालक की इस लापरवाही से अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई तथा दुर्घटना की आशंका पैदा हो गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस और थाना स्टाफ ने तत्काल घेराबंदी की। राजीव चौक पर वाहन को रोककर जप्त किया गया और चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने चालक को दोषी मानते हुए 31 हजार का अर्थदंड लगाया।

Next Post

ट्रामा सेंटर में ब्लड बैंक स्थापना पर हुई चर्चा

Sat Jun 27 , 2026
सिंगरौली । सांसद डॉ. राजेश मिश्रा की अध्यक्षता तथा सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, कलेक्टर गौरव बैनल एवं एसपी सियाज केएम की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में रोगी कल्याण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, संसाधनों तथा मरीजों को […]

You May Like