बिना लायसेंस संचालित हो रहा था पेट्रोल पम्प

आष्टा। पार्वती थाना अन्तर्गत ग्राम निपनिया में अवैध रूप से संचालित पेट्रोल पंप पर पुलिस एवं राजस्व अमले द्वारा कार्यवाही की गई.

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम निपानिया में लखन सिंह भाटी द्वारा बिना लाइसेंस पेट्रोल पंप संचालित किया जा रहा है. सूचना पर तस्दीक करने के लिए एसडीएम आष्टा और एसडीओपी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी और पार्वती थाना पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. इससे पूर्व जिला मुख्यालय पर भी पेट्रोल पंप के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है.

Next Post

भाजपा की विचारधारा के मूल में हैं दीनदयाल के विचार : अभय चौधरी

Thu Sep 25 , 2025
ग्वालियर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का सिद्धांत दिया, जिसका अर्थ है समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान। भाजपा की विचारधारा के मूल में पंडित दीनदयाल के विचार हैं। उक्त बात भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर महाराजा मानसिंह मंडल […]

You May Like

Play sound