
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत सर्रापीपर में चोर ने 1.5 तोला सोने का हार पार कर दिया। पुलिस ने बताया कि मिथलेश नागिया 52 वर्ष निवासी दीनदयालपुरम धर्म टेकरी थाना कुंडीपुरा जिला छिंदवाड़ा उनकी बहन संगीता रैकवार के घर डॉक्टर महोबिया के घर सर्रापीपर रांझी शादी में आयी थी। जिनका सूटकेश के अंदर रखा सोने का हार वजनी 1.5 तोले का चोर चुराकर ले गया है।
