ग्राहक तलाश रहे बाइक चोर को धर दबोचा

भैरूंदा। पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार सर्वहारा कॉलोनी निवासी राहुल पंवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 अप्रैल की रात अतरालिया मंडी जोड़ से उनकी बाइक अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था. जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बिजला निवासी 19 वर्षीय अभिषेक मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर सर्वमंगलम गार्डन के सामने एक कॉम्प्लेक्स के पीछे छिपाकर रखी गई बाइक बरामद कर ली गई. आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था. तभी पुलिस ने दबोच लिया.

 

Next Post

अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर: चार कॉलोनियों में निर्माण ध्वस्त, कॉलोनाइजरों में हड़कंप

Sat Jun 20 , 2026
सीहोर। जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है. शुक्रवार को एक बार फिर राजस्व विभाग ने चाणक्यपुरी क्षेत्र के समीप विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया. तहसीलदार डॉ. अमित सिंह के निर्देशन में की गई […]

You May Like