प्लॉट खरीदा, कब्जा नहीं मिला… छह माह बाद दर्ज हुआ केस

इंदौर:9.10 लाख रुपए में प्लॉट खरीदने के बाद भी कब्जा नहीं मिलने और निर्माण कार्य रुकवाने के मामले में द्वारकापुरी पुलिस ने करीब छह माह बाद एक दंपती के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. फरियादी का आरोप है कि प्लॉट पर निर्माण शुरू कराने पहुंचने पर आरोपियों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी.

राजेंद्र चौहान ने जनवरी 2024 में सिरपुर स्थित गुरुशंकर नगर सेक्टर एफ में 600 वर्गफीट का प्लॉट खरीदा था. आरोप है कि 23 मार्च 2025 को वह निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचा तो मनोज तिवारी और उसकी पत्नी ऋतु तिवारी ने काम रुकवा दिया. थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि शिकायत की जांच के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दमोह के सुखी पिपरिया में हाथ पैर बांधकर लाखों की लूट 6 बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Sun Jul 5 , 2026
दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले सुखी पिपरिया गांव में शुक्रवार रात एक गल्ला व्यापारी के घर 6 अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है. आरोपियों ने व्यापारी के हाथ, पैर बांध दिए और सिर पर बंदूक रखकर इस वारदात को […]

You May Like