पीएम सूर्य घर योजना से बचत एवं आत्मनिर्भरता: विश्वामित्र

देवसर : विधानसभा क्षेत्र 78 सिहावल अंतर्गत देवसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कार्यशाला विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।शिविर में ओपी द्विवेदी कार्यपालन यंत्री सिंगरौली ग्रामीण ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन से लेकर लागत, सब्सिडी एवं तकनीकी बिंदुओं से अवगत कराया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक विधायक विधानसभा क्षेत्र सिहावल ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत चल रहे सेवा सेतु कार्यक्रमों की कड़ी में आज यह अभिनव कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम में योजना से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपने अनुभव साझा करते हुए संयंत्र स्थापित कराने से हो रही बचत एवं इसके फायदों से अवगत कराया। इस अवसर पर रमापति साहू मंडल अध्यक्ष मंडल जियावन, ठाकुर प्रसाद द्विवेदी, परशुराम तिवारी, विनोद कुमार साहू, लाल प्रताप राठौड़, बाबूलाल प्रजापति, राजेंद्र सोनी, राजेंद्र गुप्ता , विजय गुप्ता, रितेश सिंह जेई विद्युत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, उपभोक्तागण एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

Next Post

केवि के छात्रों ने एफएसटीपी प्लांट का किया शैक्षणिक भ्रमण

Sat Sep 26 , 2026
सिंगरौली : सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी एनसीएल में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वच्छ पाठशाला-युवा फॉर स्वच्छता पहल के तहत स्वच्छता ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया।इस पहल के तहत केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को मोरवा स्थित एफएसटीपी फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कराया […]

You May Like