कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के जन्मदिन पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भावुक हो गए। इसी बीच उनकी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ भी रिलीज के लिए तैयार है।

कॉमेडी की दुनिया के सुपरस्टार कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इस बार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ के साथ-साथ अपनी बेटी अनायरा शर्मा के जन्मदिन पर लिखे दिल छू लेने वाले पोस्ट की वजह से। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनायरा के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वे बेटी को बांहों में लेकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ कपिल ने एक बेहद भावुक नोट लिखा, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

कपिल ने लिखा, “जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं मेरी प्यारी लाडो। यकीन नहीं होता तुम अब छह साल की हो गई हो।” उन्होंने आगे बताया कि असली खुशी का मतलब उन्हें अनायरा के आने के बाद समझ आया। कपिल के मुताबिक, वे सालों से लोगों को हंसा रहे हैं, लेकिन उनकी जिंदगी में जो मुस्कान और सुकून अनायरा लेकर आई, वह सबसे खास है।

 

Next Post

इंग्लैंड में दुष्कर्म के आरोपों से घिरे पाकिस्तानी खिलाड़ी का निलंबन हटा, PCB ने जारी की NOC

Thu Dec 11 , 2025
हैदर अली पर इंग्लैंड दौरे में लगे दुष्कर्म आरोप के बाद पीसीबी ने बैन लगाया था। अब आरोप से बरी होने के बाद उन्हें बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलने की मंजूरी मिल गई। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी 26 दिसंबर से शुरू होने वाली बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2025 […]

You May Like