राशिफल-पंचांग : 04 अप्रैल 2025

पंचांग 04 अप्रैल 2025:-

रा.मि. 14 संवत् 2082 चैत्र शुक्ल सप्तमीं भृगुवासरे रात 1/21, मृगशिरा नक्षत्रे दिन 10/52, शोभन योगे रात 2/26, गर करणे सू.उ. 5/50 सू.अ. 6/10, चन्द्रचार मिथुन, शु.रा. 3,5,6,9,10,1 अ.रा. 4,7,8,11,12,2 शुभांक- 5,7,1.

——————————————————–

आज जिनका जन्म दिन है- शुक्रवार 04 अप्रैल 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में मित्रों और भाईयों के सहयोग से कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी. मान प्रतिष्ठा बढेगी. वाहन का सुख मिलेगा. राजनैतिक कार्य में सफलता मिलेगी. जमीन जायजाद सम्बन्धी कार्यो में परेशानी हो सकती है. मतभेदों में वृद्धि होगी. धन संकटों का सामना होगा. वर्ष के अन्त में व्यापार में प्रगति होगी. कार्य प्रणाली लेखन, और साहस में सफलता मिलेगी. प्रतिष्ठा प्राप्त होगी.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को वाहन का सुख मिलेगा. राजनैतिक कार्यो में संघर्षो का सामना करना होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को धन संकटों का सामना करना पड़ सकता है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को नवीन योजनाओं की रूपरेखा बनेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को आसानी से कार्यो में परिश्रम अधिक करना होगा. मतभेदों में वृद्धि होगी.कर्क राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य में सुधार होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को दौड़धूप की अधिकता रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवादों से बचना हितकर रहेगा.

——————————————————–

आज का भविष्य- शुक्रवार 04 अप्रैल 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक नम्र, धार्मिक, कृतज्ञ, और सर्वप्रिय होगा, मित्रों की संख्या अधिक होगी, बालक शांत रहेगा, विद्या के क्षेत्र में उन्नति करेगा, स्वतंत्र विचारधारा का होगा, यात्रायें अधिक करेगा.

——————————————————–

मेष- जल्दबाजी में लिये गये फैसले बदलना पड़ेंगे, सुख सुविधा में पर खर्च होगा,पारिवारिक बात बिगड़ सकती है, दायित्वों की पूर्ति होगी.

वृषभ- गुमी वस्तु या पुराना धन मिलने की उम्मीद है, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, दूसरों का सहयोग मिलेगा, आवेश में आकर कोई निर्णय न करें.

मिथुन- अनुभवी लोगों की मदद से कामकाज अच्छा बनेगा, भावनात्मक सम्बन्धों में गतिरोध दूर होगा, सुख एवं संतोष मिलेगा, जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी.

कर्क- आय के स़्त्रोतों पर विचार होगा, धार्मिक कामकाज बनेगा, कोई ऐसी बात मालुम होगी, जो आपके लिये हितकर होगी, आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा.

सिंह- वैवाहिक कार्यो में सफलता मिलेगी, कानूनी मामलों में सफलता का योग है, व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा, भौतिक सुख साधन प्राप्त होंगे.

कन्या- मेहमानों का आगमन होगा, धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी, राजकीय उलझन दूर होगी, रूका हुआ पैसा मिलेगा, आकस्मिक सहयोग प्राप्त होगा.

तुला- आयात निर्यात के कार्यो से लाभ की संभावना है, तनाव दूर होगा, नवीन दायित्वों की पूर्ति होगी. व्ययभार अधिक रहेगा.

वृश्चिक- दौड़धूप से अच्छी सफलता का योग है, सामाजिक कार्यो में खर्च होगा, परिश्रम की अधिकता रहेगी, परिचितों का सहयोग रहेगा.

धनु- तय कार्यक्रम में बदलाव से खिन्नता होगी, अधिकारियों के संपर्क लाभदायक, सामाजिक कार्य में मान सम्मान मिलेगा, श्रमसाध्य कार्यो में सफलता का योग है.

मकर- अधूरे कार्य सरलता से पूरे होंगे, नये अध्ययन की रूपरेखा बनेगी, महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, माता पिता के सहयोग से लाभ होगा.

कुम्भ- व्यापारिक साझेदारी लाभप्रद रहेगी, नये संपर्क उन्नति में सहायक होंगे, मातृपक्ष से कोई विशिष्ट समाचार मिलेगा, यात्रा का समय पर लाभ मिलेगा.

मीन- अपनों की मदद करके प्रसन्नता होगी, सभी की भावनाओं का सम्मान करें, जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, कोई सुखद समाचार मिलेगा.

——————————————————–

व्यापार भविष्य-

चैत्र शुक्ल सप्तमीं को मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, में उछाल आयेगा, लाल रंग की वस्तुओं में तेजी होगी, रूई, कपास, चांदी, सरसों, अलसी, अरंडी, चना के भाव में वृद्धि होगी, बाजार का रूख देखकर कार्य करें, भाग्यांक 6054 है.

——————————————————–

Next Post

पेड़ काटने को हत्या के समकक्ष माना सुप्रीम कोर्ट ने

Fri Apr 4 , 2025
सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक निर्णय देते हुए कहा कि पेड़ काटना मानव हत्या जितना संगीन जुर्म है. दरअसल, देश में लगातार जारी पेड़ों की अवैध कटाई के खिलाफ सख्त रवैया अख्तियार करते हुए देश की शीर्ष अदालत ने कहा है कि एक पेड़ का कटना इंसान की हत्या से […]

You May Like