भोजनालय में बिक रहा था, गुटखा, सिगरेट और पाउच, कर्मचारियों की जानकारी भी नहीं देना पड़ी भारी

इंदौर: चेकिंग के दौरान भोजनालय की आड़ में तंबाकू उत्पादों की बिक्री सामने आई. संचालक न तो दुकान का वैध संचालन बता सका और न ही कर्मचारियों से जुड़ी जरूरी जानकारी उपलब्ध करा पाया. इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.विजयनगर पुलिस ने बीसीएम हाइट्स के पीछे स्थित जैन भोजनालय एंड रेस्टोरेंट की चेकिंग के दौरान अवैध तंबाकू बिक्री का खुलासा किया.

यहां की गई कार्रवाई में दुकान पर भोजनालय तो बंद मिला, लेकिन बीड़ी, सिगरेट और गुटखा पाउच की खुलेआम बिक्री होती पाई गई. पुलिस ने जब कर्मचारियों, नौकरों और कामगारों से संबंधित अनिवार्य विवरण और उनका चरित्र सत्यापन रिकॉर्ड मांगा तो संचालक धर्मेन्द्र जैन ने कुछ भी होने से इंकार कर दिया. इस आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

Next Post

मिस्पा मिशन स्कूल संचालक की गुंडई पर एफआईआर दर्ज

Sun Nov 23 , 2025
जबलपुर: पाटन थााना अंतर्गत मिस्पा मिशन स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल गार्ड को जय श्री राम बोल दिया तो स्कूल डायरेक्टर भडक़ उठा और उसने कक्षा के अंदर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। स्कूल संचालक की गुंडई से धार्मिक भावनाएं होने के साथ अभिभावकों, हिन्दूवादी […]

You May Like