मिस्पा मिशन स्कूल संचालक की गुंडई पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर: पाटन थााना अंतर्गत मिस्पा मिशन स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र ने स्कूल गार्ड को जय श्री राम बोल दिया तो स्कूल डायरेक्टर भडक़ उठा और उसने कक्षा के अंदर छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। स्कूल संचालक की गुंडई से धार्मिक भावनाएं होने के साथ अभिभावकों, हिन्दूवादी संगठनों में आक्रोश भडक़ गया। जिसके बाद पुलिस ने शनिवार को मिस्पा मिशन स्कूल के डायरेक्टर राजेश खंडारे के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से जानबूझकर छात्र के साथ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

क्या है मामला
पुलिस के मुताबिक 14 वर्ष नाबालिग वार्ड क्रमांक 15 साहू कॉलोनी पाटन में रहता है और मिस्पा मिशन स्कूल, जुगिया रोड में कक्षा 8 वीं में पढाई करता है। वह सुबह अपने दोस्त शुभांशु सेन के साथ मिस्पा मिशन स्कूल गया था। सुबह करीबन 8.55 बजे जैसे ही स्कूल पहुंचा तो रोज की तरह उसने स्कूल गेट के पास गार्ड दादा लाल सिंह लोधी को जय श्री राम बोला और उनसे जय राम जी की तो वहीं पास में खडे स्कूल के डायरेक्टर राजेश खंडारे ने यह सुन लिया था जिसको लेकर वह भडक़ गया।
चार चांटे मारे, मुंडी पकडक़र हिलाई
छात्र जैसे ही स्कूल के अंदर गया तो डायरेक्टर राजेश खंडारे मिले जिसे देखकर छात्र ने गुड मार्निंग विश किया तो राजेश ने गुड मार्निंग का जबाब न देते हुए बोलने लगा कि यह जय श्री राम क्या होता है, और उसे पकडक़र स्कूल की दीवार के प्लर के पास ले जाकर चार चांटे मारे उसकी मुंडी पकडक़र हिला दी।
बिगड़े बोल: कहा यहां जय श्रीराम बोलना मना है
डायरेक्टर राजेश खंडार ने छात्र के साथ मारपीट करते हुए बोलने लगा कि यहां जय श्री राम बोलना मना है, कल से गार्ड दादा को गुड मार्निंग बोलना। इसके बाद छात्र क्लास में जाकर बैठ गया और छुट्टी होने के बाद घर आकर सारी बात अपने पिता को बताई। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर थाने पहुंचे। जानकारी लगने पर हिन्दूवादी संगठन भी थाने पहुुंच गए। पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट पर स्कूल के डायरेक्टर राजेश खंडारे के खिलाफ धारा 299, 115 (2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

Next Post

प्राचार्य एवं शिक्षक ई- अटेंडेंस शत-प्रतिशत लगाएं: नीरव

Sun Nov 23 , 2025
सिंगरौली :जिला पंचायत के सभागार में आज संयुक्त संचालक रीवा की मौजूदगी में बीईओ एवं बीआरसीसी तथा प्राचार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 का विश्लेषण समेत शिक्षक उपस्थिति के लिए ई-अटेंडेंस की समीक्षा समेत अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में डीईओ एसबी […]

You May Like