शाह की नसीहत :जल्दबाजी में गलत बयानबाजी न हो

पचमढी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को प्रदेश के सांसद-विधायकों को किसी भी तरह की गलत बयानबाजी न करने की नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि जाने अनजाने एक बार गलती हो सकती है, लेकिन बार बार दोहराई नहीं जा सकती. शाह ने ये बातें पचमढ़ी में आयोजित भाजपा सांसद-विधायकों के कौशल प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कही। तीन दिवस तक चलने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के सभी मंत्री-विधायक, लोकसभा-राज्यसभा सांसद शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पूरे तीन दिन कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहेंगे। संबोधन के बाद शाह भोपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

सांसदों-विधायकों ने किया पौधरोपण – इससे पहले पचमढ़ी के कैंट क्षेत्र में कब्रिस्तान के बगल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक एल मुरूगन, दुर्गादास उईके, सावित्री ठाकुर, मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने भी विधायकों-सांसदों के साथ एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया। पार्क का नाम अटल वाटिका रखा गया है।

Next Post

वियतनाम ब्रिक्स का ‘साझेदार’ सदस्य बना

Sat Jun 14 , 2025
हनोई, 14 जून (वार्ता) दुनिया के पांच प्रमुख देशों की अर्थव्यवस्थाओं वाले संगठन ‘ब्रिक्स’ में वियतनाम को आधिकारिक तौर पर एक ‘साझेदार’ के तौर पर शामिल कर लिया गया है। ब्रिक्स देशों में रूस, भारत, चीन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के नाम हैं। ब्राजील के विदेश मंत्रालय के एक बयान […]

You May Like