राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिये संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त

सतना। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इन्दौर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा सतना जिले में 26 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय सतना में कुल 8 परीक्षा केन्द्रों पर (ओएमआर) आधारित विधि से दो पालियों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.15 बजे से सायं 4.15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु से.नि. आईएएस कृष्ण मोहन गौतम को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रघुराजनगर को निर्देशित किया गया है कि परीक्षा तिथि के दो दिन पूर्व 24 अप्रैल 2026 से उनके लिए शासकीय विश्राम गृह में ठहरने, भोजन एवं वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Next Post

सीबीएसई 10वीं के परिणाम जारी, विद्यार्थियों ने अच्छे अंक हासिल कर जताई खुशी

Wed Apr 15 , 2026
जबलपुर। सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम भी बुधवार को घोषित किए गए। जैसे ही परिणाम आए, विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। शहर में इस परीक्षा के लिए 17 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा 17 फरवरी से 7 मार्च तक हुई थी। छात्रों ने बताया कि उन्होंने पढ़ाई […]

You May Like

मनोरंजन