नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में मंगलवार को चावल का औसत भाव टूट गया। चावल के साथ दालों और खाद्य तेलों में भी गिरावट रही। वहीं, गेहूं और चीनी के दाम बढ़ गये। औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 11 रुपये गिरकर 3,832 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं तीन रुपये महंगा हुआ और 2,783 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत पांच रुपये बढ़ गयी। दाल-दलहनों में नरमी रही। उड़द दाल की औसत कीमत 14 रुपये घट गयी। मूंग दाल 12 रुपये और मसूर दाल आठ रुपये सस्ती हुई। चना दाल का भाव सात रुपये और तुअर दाल का तीन रुपये प्रति क्विंटल टूट गया।
मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जुलाई का पाम ऑयल वायदा 63 रिंगिट चढ़कर 4,561 रिंगिट प्रति टन पर पहुंच गया। जुलाई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.82 प्रतिशत की मजबूती के साथ 69.87 सेंट प्रति पौंड के भाव बोला गया। स्थानीय बाजारों में पाम ऑयल की औसत कीमत 35 रुपये और वनस्पति की 28 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। सोया तेल 23 रुपये और मूंगफली तेल 16 रुपये सस्ता हुआ। सूरजमुखी तेल 14 रुपये और सरसों तेल छह रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया। मीठे के बाजार में आज गुड़ का औसत भाव 16 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया। वहीं, चीनी दो रुपये महंगी हुई।

