
जबलपुर। गोहलपुर थाना अंतर्गत अम्बेडकर कॉलेज में एक लाश नाले में पड़ी मिली। पुलिस ने बताया कि हरीश ठाकुर 50 वर्ष निवासी अम्बेडकर कालोनी गोहलपुर ने सूचना दी कि वह दवा दुकान गोलबाजार में काम करता है। शुक्रवार को वह दुकान में था तभी सूचना मिली थी की भांजा रोशन ठाकुर 34 वर्ष की लाश अम्बेडकर कालोनी के नाले में पड़ी है, जिसे पुलिस की मौजूदगी निकलवाया गया।
