राजकुमार कांग्रेस की मुख्यधारा में फिर, जिलाध्यक्ष की पहल

ग्वालियर। जिला कांग्रेस में अब राजकुमार शर्मा की फिर वापसी हुई हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने राजकुमार शर्मा की वापसी की पहल की। राजकुमार शर्मा काफी समय से तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष और कुछ अन्य नेताओं की वजह से घर बैठे थे। उन्हें ढाई वर्ष से बाहर रहते रहते नेताओं की कथित मनमानी से हीन भावना भी आ गई थी। जबकि राजकुमार शर्मा कांग्रेस के अन्य दिग्गज प्रवक्ता व महामंत्रियों में शुमार रहते थे, जिनके बयान एवं त्वरित टिप्पणी से भाजपा व अन्य दलों में बेचेनी रहती थी।

राजकुमार शर्मा पिछले 54 वर्ष से निष्ठावान और कट्टर कांग्रेसी रहे है। तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष उनकी योग्यता समझकर उन्हें बराबर सम्मान व पद देकर जिला कार्यकारिणी को सुशोभित रखते थे। राजकुमार शर्मा को अब नये कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने फिर से अपनी टीम में जगह दी हैं, उन्हें कांग्रेस अनुशासन समिति जैसी महत्वपूर्ण कमेटी में रखा गया है। उन्हें जल्दी ही जिले में भी पद दिया जा सकता है। इस पहल में पूर्व विधायक प्रवीण पाठक, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Next Post

अमेरिका-भारत व्यापार समझौते का विरोध, विभिन्न तहसीलों में सौंपे गये राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन 

Thu Feb 12 , 2026
जबलपुर। भारतीय किसान संगठन ने अमेरिका-भारत व्यापार समझौते के विरोध में जिले की विभिन्न तहसीलों में विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे। संगठन का कहना है कि समझौते के तहत अमेरिकी कृषि उत्पादों पर शून्य आयात शुल्क भारत के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए हानिकारक है। पाटन तहसील में भी […]

You May Like