घोघर कब्रिस्तान में सीसीटीवी कैमरा और लाइट में तोडफोड़

रीवा। रीवा के घोघर कब्रिस्तान में अवैध कब्जे को लेकर बीते दिवस हुई पत्थर बाजी के बाद रात होते ही कब्रिस्तान परिसर के कैमरा और लाइट में जमकर तोडफोड़ की गई. कब्रिस्तान कमेटी के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए परिसर के अंदर कैमरा एवं लाइट लगाई गई थी, कमेटी का यह भी आरोप था कि कब्रिस्तान में नशे के अवैध गतिविधियों के साथ-साथ चोरी के वाहन भी रखे जाते हैं जिसे सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ समय पूर्व बरामद किया था.

इन्हीं अवैध गतिविधियों को देखते हुए कब्रिस्तान परिसर में कैमरे लगाए गए थे जिस पर बीती रात अज्ञात बदमाशों के द्वारा तोडफोड़ की गई है यहां तक कि परिसर के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के वायर एवं इलेक्ट्रिक वायर को भी काट कर फेंक दिया गया. इस बात को लेकर जब सुबह कमेटी को जानकारी हुई तो मुस्लिम समुदाय के काफी लोग एकत्रित हो गए जानकारी शहर काजी को भी दी गई मौके पर पहुंचे शहर काजी एवं कमेटी के पदाधिकारी ने पुलिस को जानकारी देते हुए मामले के आरोपियों पर कार्यवाही करने की बात कही है. दरअसल रीवा के घोघर कब्रिस्तान में निरंतर हो रहे अवैध कब्जे को लेकर कमेटी के द्वारा एतराज किया गया था इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बीते दिवस विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी.

Next Post

बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, हुई मौत

Tue Mar 31 , 2026
रीवा। घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए. परिजन उनको अस्पताल लेकर गए, जहां मौत हो गई. पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. घटना मऊगंज जिले के लौर थाने के भगतपुरा की है यहां […]

You May Like