
हटा/दमोह। हटा-दमोह मार्ग पर कंजरा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई.बताया जा रहा कार और बाइक के बीच टक्कर हुई. जिसमें बाइक चालक छत्रपाल सिंह पिता अंतू सिंह लोधी उम्र 23 वर्ष की मौत हो गई।घटना की सूचना पर हटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
डायल 112 से म्रतक का शव सोमवार रात करीब 10 बजे सिविल अस्पताल हटा लाया गया।बताया जा रहा है। मृतक अपनी रिश्तेदारी से बाइक द्वारा गांव वापिस लौट रहा था तभी हादसा हुआ,घटना में मृतक की बाइक में आग भी लगी,हटा थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
