कैप्टिव सौर ऊर्जा परियोजना को मिली हरी झंड़ी

छिंदवाड़ा. आज नगर निगम के सभा कक्ष में परिषद की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में कैप्टिव सौर ऊर्जा परियोजना को हरी झंडी दिखाई गई है. अब सौर ऊर्जा से सड़के जगमगाएगी. वहीं बोदरी पुल के पास भूमि अंतरण और पाटनी टॉकीज मार्ग के नामकरण सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति मिली दी गई है. परिषद की बैठक का आयोजन नगर निगम अध्यक्ष धमेन्द्र सोनू मांगो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया.सम्मेलन के दौरान शहर के अन्य विकास कार्यों एवं जनहितैषी मुद्दों पर भी पार्षदों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में नगर पालिक निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय, सांसद प्रतिनिधि रोहित पोफली, विधायक प्रतिनिधि प्रबल सक्सेना सहित सभी विभागों के सभापति, पार्षदगण तथा निगम के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. बैठक के अंत में राष्ट्रगान गाया गया तथा दिवंगत पार्षद लोकेश डेहरिया को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई.

चंदनगांव की भूमि के अंतरण को मंजूरी ०००००

परिषद ने नगर निगम के स्वामित्व वाली चंदनगांव, बोदरी पुल के पास स्थित भूमि के अंतरण के लिए प्राप्त अधिकतम ऑफर को मंजूरी प्रदान की. यह भूमि हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से लगी हुई है. परिषद की स्वीकृति के बाद भूमि अंतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी.

बिजली खर्च घटाने कैप्टिव सोलर प्रोजेक्ट ०००००००००००

प्रदेश के नगरीय निकायों में विद्युत व्यय कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित ‘मध्य प्रदेश अर्बन कैप्टिव सोलर प्रोजेक्टÓ के अंतर्गत कैप्टिव सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने के प्रस्ताव को भी परिषद ने मंजूरी दी। परियोजना के माध्यम से निगम के बिजली खर्च में कमी लाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा।

मास्टर प्लान के अनुसार विकास ००००००

बैठक में जेल बगीचा स्थित शासन द्वारा नगर निगम को आवंटित भूमि के शेष क्षेत्र के विकास पर भी निर्णय लिया गया। परिषद ने मास्टर प्लान 2035 के अनुरूप यहां विकास कार्य कराने तथा शासन के आवंटन आदेश में आवश्यक संशोधन के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजने को मंजूरी दी।

पाटनी टॉकीज-कोतवाली मार्ग का नामकरण ००००००

वार्ड क्रमांक 32 के अंतर्गत पाटनी टॉकीज से कोतवाली तक जाने वाले मुख्य मार्ग का नाम अब ‘श्री रूपचंद राय जनसेवक मार्गÓ किए जाने के प्रस्ताव को परिषद ने सहर्ष स्वीकृति दी। नामकरण के प्रस्ताव पर परिषद सदस्यों ने सहमति जताई।

Next Post

रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम की जांच में मिली खामियां

Tue Aug 25 , 2026
छिंदवाड़ा। यात्रियों को सुरक्षित स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा 15 दिवसीय विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मॉडल रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे रिफ्रेशमेंट रूम का निरीक्षण किया गया। सीसीआई सुजीत कुमार के नेतृत्व में की गई जांच के […]

You May Like