बस पलटने से तीन बारातियों की मौत, 46 घायल

बांसवाड़ा, (वार्ता) राजस्थान में बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को शाम बारातियों से भरी एक बस पलटने से तीन लागों की मौत हो गयी जबकि 46 लोग घायल हो गये।

पुलिस सूूत्रों ने बताया कि घायलों में बच्चे और महिलायें शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि सज्जनगढ़ के खेड़ा वडलीपाड़ा से बारात सनलई गांव गई थी। शाम करीब साढ़े छह बजे लौटते समय घोटिया आम्बा के पास एक ढलान पर चालक ने अचानक बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस पलट गई। इससे टीटा सोखा डोडायार, दलू भूरा दामा और कमला गरासिया की मौत हो गयी, जबकि 46 लोग घायल हो गये।

पुलिस ने बताया कि घायलों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल भेजा गया जहां कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर डॉ. इन्द्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार के निर्देश दिए।

 

 

 

Next Post

विधायक के काफिले पर हमला, तीन घायल

Sat Feb 7 , 2026
भीलवाड़ा, (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में खेमाणा गांव में शुक्रवार को एक सरकारी कार्यक्रम के बाद सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया के काफिले पर हमला किया गया जिससे तीन लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेमाणा स्थित राजकीय विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित […]

You May Like