थाईलैंड के साथ शांति बहाल करने के लिये कंबोडिया प्रतिबद्ध: सीनेट अध्यक्ष हून सेन

फ्नोम पेन्ह, 07 जनवरी (वार्ता/ शिन्हुआ) कंबोडिया की सत्ता पर काबिज़ कंबोडियन पीपल्स पार्टी (सीपीपी) के अध्यक्ष सैमडेक टेको हून सेन ने बुधवार को कहा कि उनका देश थाईलैंड के साथ संघर्षविराम लागू करने और दोनों देशों के बीच शांति बहाल करने के लिये प्रतिबद्ध है।

श्री हून सेन ने कहा कि कंबोडिया और थाईलैंड के बीच शांति बहाल होने से पूरे क्षेत्र में अमन, सुरक्षा, स्थिरता और खुशहाली को भी बढ़ावा मिलेगा। श्री हून सेन सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष होने के साथ-साथ कंबोडिया की सीनेट के अध्यक्ष भी हैं।

उन्होंने कहा, “ शांतिपूर्ण समाधान हासिल करने में भागीदारी निभाने और सक्रिय सहायता देने के लिये कंबोडिया सभी मैत्री देशों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के प्रति गहरा आभार व्यक्त करता है, खासकर अमेरिका, चीन और मलेशिया की अध्यक्षता में आसियान सदस्य देशों के प्रति। ”

उल्लेखनीय है कि कंबोडिया और थाईलैंड ने तीन हफ्तों तक चले संघर्ष के बाद 27 दिसंबर 2025 को तत्काल संघर्षविराम पर हामी भरी थी।

 

 

 

Next Post

वेनेजुएला दो अरब अमेरिकी डॉलर कीमत का कच्चा तेल अमेरिका को भेजेगा: ट्रंप

Wed Jan 7 , 2026
वॉशिंगटन, 07 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और वेनेजुएला एक समझौते पर पहुंच गये हैं, जिसके तहत वेनेजुएला लगभग दो अरब डॉलर कीमत का कच्चा तेल अमेरिका भेज सकता है। श्री ट्रंप ने कहा कि यह समझौता इस बात का प्रमाण है कि वेनेजुएला […]

You May Like