साडा क्षेत्र में अतिक्रमण सख्ती से हटेंगे

ग्वालियर। साडा ग्वालियर के अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में आज एक महत्पूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीईओ श्रीमती अनिशा श्रीवास्तव, हरनाम सिंह प्रभारी सहायक यंत्री, संपदा अधिकारी, नबल सिंह राजपूत, उपयंत्री, प्रशासनिक अधिकारी सहित अधिकारीयों, कर्मचारियों की मौजूदगी रही। बैठक के बाद आवासीय सेक्टर सी, निर्मित ड्यूप्लेक्स भवनों एवं एल.आई.जी., ई.डब्ल्यू.एस. फ्लैट्स का निरीक्षण किया गया। अध्यक्ष द्वारा बैठक में शीघ्र बसाहट शुरू करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये, जिसमें आवासीय सेक्टर्स (ए1, ए2 तथा सी) के भूखण्डों के शेष बचे हितग्राहियों को शीघ्र कब्जा प्राप्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने नोटिस जारी किये जाने एवं पूर्व में भेजे गये अंतिम सूचना पत्र पर भूखण्ड निरस्तीकरण की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ड्यूप्लेक्स भवनों में कब्जा प्राप्त करने के इच्छुक हितग्राहियों के साथ बैठक कर सहमति ली जाकर भवनों पर शीघ्र मरम्मत कार्य प्रारंभ किए जाने से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड बैठक में रखे जाने के निर्देश दिये गये। सौजना हाउसिंग प्रोजेक्ट में सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी निर्मित किये जाने पत्र लिखा जाएगा। साडा की भूमियों पर किये गये अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही में प्रथमतः ग्राम सौजना, जिगसौली, तिघरा एवं घमंडीपुरा से प्रारंभ करना है। एस.एस.बी. को निर्माण कार्य प्रारंभ किये जाने शीघ्र मीटिंग रखे जाने पत्र भेजा जाएगा।संस्थागत, शैक्षणिक क्षेत्र के भूखण्ड धारियों को नोटिस भेजने एवं निर्माण कार्य के लिए संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी। साडा क्षेत्र में औद्योगिक पार्क निर्माण हेतु केन्द्र सरकार की भव्य योजना के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार होगा। साडा क्षेत्र में पानी की व्यवस्था हेतु जल विकास निगम एवं क्षेत्र में विद्युत हेतु मप्र विद्युत मण्डल की शीघ्र बैठक बुलाये जाने पत्र लिखा जाएगा। सौर उर्जा हेतु साडा कार्यालय में सोलर पैनल लगाये जाने पत्र लिखा जाएगा।बैठक के अंत में साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने प्राधिकरण के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं को सुना जाकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया गया।

Next Post

जल संरक्षण में खण्डवा नगर निगम की ऐतिहासिक उपलब्धि : जेएसजेबी अभियान अंतर्गत 20490 कंटूर ट्रेंच निर्माण के साथ देश भर में द्वितीय स्थान प्राप्त

Mon Jun 1 , 2026
खण्डवा। महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं नगर निगम के एमआईसी सदस्यों के मार्गदर्शन तथा नगर निगम आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के नेतृत्व में जलगंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत संचालित जल संचय जनभागीदारी अभियान (JSJB) में खण्डवा नगर निगम ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कंटूर ट्रेंच निर्माण के […]

You May Like