धान चोरी का मामला: किसानों का आरोप, एफआईआर दर्ज न होने पर जताई नाराजगी

सांई खेड़ा: सिलवानी थाना क्षेत्र में धान चोरी के एक मामले को लेकर किसानों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि निजी भूमि पर रखी गई करीब 900 क्विंटल धान में से लगभग 50 क्विंटल धान चोरी हो गई, लेकिन शिकायत के बावजूद अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।ग्राम बेगवा कलां निवासी किसान तेजराम राय और वसीम खान के अनुसार, कौली-बटाई पर ली गई भूमि से उपजी धान की फसल बरेली रोड स्थित एक निजी भूमि पर रखी गई थी।

किसानों का दावा है कि 28 दिसंबर की रात करीब 11 बजे कुछ लोग मैजिक वाहन में धान भरकर ले जा रहे थे। इस दौरान दो आरोपियों को मौके पर वाहन सहित पकड़ लिया गया, जबकि अन्य फरार हो गए।किसानों का आरोप है कि पकड़े गए आरोपियों ने चोरी की बात स्वीकार की और पूर्व में भी 40–50 क्विंटल धान चोरी किए जाने की जानकारी दी। किसानों के अनुसार, घटना से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद हैं।

साथ ही आरोप है कि रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।पीड़ित किसानों का कहना है कि 29 दिसंबर को थाना सिलवानी में शिकायत दर्ज कराने पर रिपोर्ट लिखने से इनकार किया गया। बाद में किसानों ने पुलिस अधीक्षक रायसेन आशुतोष गुप्ता से शिकायत की। किसानों के अनुसार, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए, इसके बावजूद 30 दिसंबर तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।न्याय न मिलने से आक्रोशित किसानों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय सिलवानी पहुंचकर तहसीलदार सुधीर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों पर कार्रवाई, जान-माल की सुरक्षा तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।
इनका कहना है
कोई भी अगर घटना होती है पुलिस उस पर तत्काल कार्रवाई करती है यह घटना मेरे संज्ञान में नहीं है।

आशुतोष गुप्ता पुलिस अधीक्षक रायसेन

Next Post

करैरा में कांग्रेस स्थापना दिवस पर हुआ विवाद, महापुरुषों की तस्वीरें पैरों तले रखने का आरोप

Wed Dec 31 , 2025
शिवपुरी:करैरा विधानसभा में कांग्रेस स्थापना दिवस समारोह के दौरान विवाद हो गया। कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में महापुरुषों की तस्वीरों को पैरों तले रखकर नारेबाजी की। इस घटनाक्रम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारे गर्म हैं। जिले में ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस […]

You May Like