
पानसेमल।खेतिया सेंधवा स्टेट हाइवे पर नेत्रहीन बुजुर्ग हादसे का शिकार हो गया जिसमें उसे गंभीर चोट आई है।घटना खड़ीखम के निकट हुई जिसमें नेत्रहीन मिचरा पिता फूलसिंह वास्कले उम्र करीब 60 वर्ष निवासी नांदीयाबढ़ गंभीर घायल हुआ है।ग्रामीणों की सूचना पर त्वरित FRV वाहन पहुंचा ड्यूटी पर तैनात पायलट निकेश पाटिल,आरक्षक नवीन अटोदे ने शासकीय अस्पताल पानसेमल पहुंचाया।डॉक्टर सीताराम सोलंकी ने स्टाफ के साथ उपचार करवाया।इसी घटना में बाइक पर सवार गणेश पिता मोहन चौहान उम्र करीब 40 वर्ष निवासी पानसेमल घायल हुए हैं।मोतीराम तुकाराम गिरासे ,युवराज गिरासे,दिलीप पवार,भाईदास चौधरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिवार एंबुलेंस पर ड्यूटी दे रहे,मोहन बर्डे,अटेंडर रमेश चौहान ने मिचरा वास्कले को हायर सेंटर ले जाया गया।प्रत्यदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार द्वारा लापरवाही से बुजुर्ग को टक्कर मार दी जिसके बाद दोनों घायल हुए हैं वही घटना कैसे हुई यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घायलों के सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे थे।
