विधायक के काफिले पर हमला, तीन घायल

भीलवाड़ा, (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में खेमाणा गांव में शुक्रवार को एक सरकारी कार्यक्रम के बाद सहाड़ा विधायक लादूलाल पितलिया के काफिले पर हमला किया गया जिससे तीन लोग घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खेमाणा स्थित राजकीय विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जैसे ही विधायक लादूलाल पितलिया का काफिला रवाना हुआ, कुछ लोगों ने रास्ता रोककर नारेबाजी शुरू कर दी। विधायक तो अपनी गाड़ी से वहां से निकल गए, लेकिन पीछे आ रहे उनके प्रतिनिधि और साथियों को हमलावरों ने घेर लिया।

सू्त्रों ने बताया कि पुलिस को की गयी शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने काफिले की कार पर पत्थर बरसाकर शीशे तोड़ दिए। हमलावरों ने धमकी दी कि ‘विधायक तो बच गए, वरना अंजाम बुरा होता।’ इसके बाद हमलावरों ने गल्यावड़ी तक कार का पीछा किया और वहां रतनलाल सुथार, रूपचंद गाडरी और रतन लाल जाट को रोककर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और घायलों को विधायक की गाड़ी में सुरक्षित रवाना किया।

पुलिस ने बताया कि घायलों का रायपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार और मेडिकल कराया गया है। इस मामले में चावंडसिंह राजपूत, नारायण सिंह, किशन सिंह, सुमेर सिंह, महिपाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह सहित करीब 15 अन्य लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है।

 

 

Next Post

सरकार पूरी सीमा सुरक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाएगी-अमित शाह

Sat Feb 7 , 2026
जम्मू, (वार्ता) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार सीमा सुरक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाएगी। श्री शाह ने आज जम्मू क्षेत्र में सीमा चौकियों के दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पूरे सीमा सुरक्षा प्रणाली को […]

You May Like