बेटे के जन्मदिन पर पिता ने बहाया लहू, पत्नी को मारे चाकू

जबलपुर : ग्वारीघाट थाना अंतर्गत नर्मदा नगर में पिता ने अपने ही बेटे के जन्मदिन के जश्न खूनखराबा कर दिया । शराब के नशे में धुत्त आरोपी ने मामूली बात पर विवाद करते हुए पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक लक्ष्मी दुबे निवासी नर्मदा नगर गार्डन नंबर 2 के पास रहती हैं।

बेटे प्रवेश दुबे के जन्मदिन पर घर में खुशियों का माहौल था, लक्ष्मी की माँ, बुआ और पिता भी इस जश्न में शामिल होने आए थे तभी लक्ष्मी का पति शशिकान्त उर्फ पप्पू दुबे अत्यधिक शराब पीकर घर पहुँचा और अपनी सफेद पैंट मांगने लगा। जब बड़ी बेटी सिद्दिका ने कहा कि पैंट यहाँ नहीं है, तो आरोपी आपा खो बैठा और विवाद करने लगा । विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी शशिकान्त ने अपनी जेब में रखा चाकू निकाला और पत्नी लक्ष्मी पर हमला कर दिया और फरार हो गया ।

Next Post

रामाकोना क्षेत्र में तेंदुए की दस्तक,खेत में बकरियों का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Fri Mar 13 , 2026
सौसर: क्षेत्र में हिंसक वन्यप्राणियों का मूवमेंट थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को रामाकोना क्षेत्र में तेंदुए ने एक बार फिर दस्तक देते हुए दो बकरियों को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से ग्रामीणों और किसानों में भारी दहशत का माहौल है। ​ मवेशियों […]

You May Like