भरतीपुर में पथराव, तोड़फोड़, मछली कारोबारी घायल 

जबलपुर‌। ओमती थाना अंतर्गत भरतीपुर‌ में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। एक घर में पथराव कर तोड़फोड़ कर मछली कारोबारी पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि राजेश सोनकर 54 वर्ष निवासी शिवपार्वती मंदिर के पीछे भरतीपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मछली बेचने का काम करता है, बीती देर रात घर में खाना खा रहा था तभी राजकुमार सोनकर, शुभम सोनकर, पवन सोनकर, ओम सोनकर उसके घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ कर पथराव करने लगे जिससे डरकर वह, उसकी पत्नी, शीला सोनकर, भांजी शालिनी सोनकर घर से निकलकर बाहर भागे तो राजकुमार सोनकर, शुभम सोनकर ने मिलकर उसे पकड़ लिये तथा पवन एवं ओम सोनकर ने बेसबाल के डंडे से हमलाकर सिर हाथ, आंख के बाजू से चोट पहॅुचा दी तथा गाली गलोज करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पथराव से उसके दरवाजा, स्कूटी में नुकसान हुआ है।

Next Post

शोहदे से परेशान होकर किशोरी ने किया सुसाइड, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत बल्हवारा में कल शोहदे से परेशान होकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पीएम के बाद आज थाने के बाहर परिजनों ने शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोपी पर कार्यवाही और एफआईआर समेत उसकी गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर […]

You May Like