
दमोह: आज दमोह शहर के फुटेरा तालाब स्थित ईदगाह सहित 10 मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अकीदत के साथ अदा की जा रही है। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। ईदगाह कमेटी अध्यक्ष आजम खान ने बताया कि नमाज के दौरान पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। शांतिपूर्ण माहौल में सभी ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी।
ईद उल अजहा के मौके पर एसपी आनंद कलादगी (आईपीएस) फुटेरा तालाब ईदगाह पहुंचे। उनके साथ एसडीएम सौरभ गंधर्व, एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति, सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएमओ राजेंद्र सिंह लोधी, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई देहात अमित गौतम, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।अधिकारियों ने ईदगाह पहुंचकर नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
