भोपाल: शहर में एनएचएआई के द्वारा सडक़ निर्माण का कार्य किया जा रहा है इस दौरान कई स्थानों में पानी की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे नगर निगम को उन स्थानों की पाइप लाइन सुधारने मे नई पाइप बिछाने का कार्य करना पड़ा है. जिससे निगम के लाखों रुपए खर्च हुए हैं उनकी भरपाई के लिए एनएचएआई को क्षतिपूर्ति के लिए पत्र लिखा है जिसमें नगर निगम ने 19 लाख 49 हजार 400 रुपये की राशि निगम कोष में अनिवार्य रूप से जमा कराने को कहा है.
तीन जगह हुई है पाइप लाइन क्षतिग्रस्त
अयोध्या बायपास मार्ग पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा सडक़ निर्माण कार्य हेतु अनुबंधित फर्म आरआईपीएल द्वारा लापरवाहीपूर्वक कार्य किया जा रहा है. इस दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाईप लाईन को बदलने हेतु संबंधित फर्म को निर्देशित भी किया गया परंतु 01 अप्रैल 2026 को दामखेड़ा के पास पुन: 500 मि.मी. व्यास की फीडर मेन पाईप लाईन, सागर लैंडमार्क के पास 110 मि.मी.व्यास की तथा पीपुल्स हॉस्पिटल के पास 355 मि.मी. व्यास की एचडीपीई जलप्रदाय पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया.
