समयसार कलश महामंडल विधान में विश्व शांति और बंधुत्व की कामना से अर्पित किए अर्घ्य

भोपाल। जैनमति धर्मशाला में चल रहे श्री समयसार कलश महामंडल विधान में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान जिनेंद्र का अभिषेक कर अष्ट द्रव्य से पूजा-अर्चना की। मुमुक्षु मंडल एवं डालचंद कमल श्री बाई ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित अनुष्ठान में डॉ. विवेक सागर (दिल्ली) ने कहा कि जैन दर्शन के अनुसार मनुष्य को पर पदार्थ में एकत्व, ममत्व, कर्तृत्व और भोगत्व बुद्धि का त्याग करना चाहिए, तभी सभी जीव सुखी हो सकते हैं। विधान के दौरान सौधर्म इंद्र के नेतृत्व में इंद्र-इंद्राणियों ने विश्व शांति एवं विश्व बंधुत्व की भावना से अर्घ्य समर्पित किए। प्रतिष्ठाचार्य सुनील धवल के निर्देशन में मंत्रोच्चार के साथ विधान संपन्न कराया जा रहा है। शाम को महिला मुमुक्षु मंडल एवं बाल पाठशाला के विद्यार्थियों ने शिक्षाप्रद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अनेक धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

 

Next Post

पॉश कॉलोनी के 3 मंजिला भवन में चल रही थी अवैध शराब फैक्ट्री

Fri Jun 26 , 2026
इंदौर:आबकारी विभाग ने शहर की पॉश कॉलोनी तुलसीनगर में चल रही अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 144 बल्क लीटर देशी शराब, हजारों फर्जी लेबल होलोग्राम, स्पि्रट, पैकेजिंग सामग्री और शराब बनाने में उपयोग होने वाली मशीनें जब्त कर फैक्ट्री सील कर दी. मामले में मुख्य आरोपी […]

You May Like