पेटलावद में सड़कों पर मौत का सफर

पेटलावद। नगर और आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियमों की अनदेखी का मामला सामने आ रहा है। तस्वीर में एक वाहन पर क्षमता से अधिक लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। ऐसे वाहन लोगों की जान जोखिम में डालकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की निगरानी और कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदारों की नजर कहां?

सड़क पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना पुलिस और संबंधित परिवहन विभाग की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पेटलावद क्षेत्र में यातायात नियमों की नियमित जांच हो रही है? क्या क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है, या फिर नियमों की अनदेखी का यह सिलसिला यूं ही जारी है?

हादसे का इंतजार कर रहे हैं जिम्मेदार?

वाहनों में क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर सफर करना किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकता है। समय रहते ऐसे मामलों पर रोक नहीं लगाई गई, तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता हैं। यातायात नियम केवल चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की जान सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं। ऐसे में नियमों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है।

पेटलावद पुलिस से जनता के सवाल

क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पेटलावद पुलिस और संबंधित विभाग को ऐसे वाहनों की नियमित जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही, आमजन को भी यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

अब सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग इस ओर कब ध्यान देंगे, क्या नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर कार्रवाई होगी, या फिर किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी।

Next Post

पश्चिम बंगाल के चाय उद्योग को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के साथ मिला कर किया जाएगा काम: पीयूष गोयल

Thu Oct 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में चाय उद्योग की समृद्ध विरासत को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिल कर काम करने को प्रतिबद्ध है। श्री गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट […]

You May Like