नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल में चाय उद्योग की समृद्ध विरासत को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिल कर काम करने को प्रतिबद्ध है।
श्री गोयल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में दार्जिलिंग की विश्व प्रसिद्ध चाय के एक संक्षिप्त वीडियो में कहा, ” बंगाल की पहाड़ियाँ कुछ असाधारण और खास तैयार करती हैं!”
उन्होंने कहा, “अपनी विशिष्ट सुगंध और बेहतरीन मस्कटेल स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर दार्जिलिंग चाय, भारत की प्रतिष्ठित जीआई (जीआई) टैग प्राप्त धरोहरों में से एक है। इसका हर कप हमारे मेहनती चाय बागान श्रमिकों के समर्पण और अथक परिश्रम की कहानी बयां करता है।”
वाणिज्य मंत्री ने कहा, “मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ मिलकर, हम चाय उत्पादकों को सशक्त बनाने और बंगाल की समृद्ध विरासत को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”