
सीधी। जिले के सेमरिया थानांतर्गत ग्राम गेदुरा में नदी किनारे मछली पकड़ने वाले जाल में लिपटा नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची सेमरिया थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की । जानकारी के अनुसार नदी किनारे लोगों को दुर्गंध महसूस हुई। जब पास जाकर देखा गया तो मछली पकड़ने वाले जाल में लिपटा नवजात शिशु का शव दिखाई दिया।
इसके बाद ग्रामीण ने मोबाइल फोन के माध्यम से सेमरिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की।
