तालाब में डूबने से महिला की मौत

छिंदवाड़ा। कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के पुराना पंजाब भवन के समीप रहने वाली वृद्धा की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वह मछलियों को दाना खिला रही थी। जानकारी अनुसार मीना पति प्रेमकुमार झाम उम्र 60 साल पुराना पंजाब भवन की रहने वाली है। वह ंषाम के समय तकरीब 6 बजे छोटा तालाब मछलियो को भोजन खिलाने गई हुई थी। इस दौरान उसका पैर अचानक फिसल गया। वह सीधे तालाब में जा गिरी। गहराई होने के कारण वह डूब गई। हालांकि इस दौरान लोगों ने उन्हें बचाने की कोषिष की, लेकिन बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। लोगों ने उनके परिजनों को सूचित किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Next Post

भालू के हमले में युवक गंभीर घायल

Tue Jul 21 , 2026
सिंगरौली। माड़ा थाना क्षेत्र की बंधौरा पुलिस चौकी अंतर्गत अमिलिया गांव में सोमवार देर रात भालू के हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल संतोष विश्वकर्मा (पिता स्व. राम शुभग विश्वकर्मा) को प्राथमिक सूचना के बाद जिला अस्पताल बैढ़न में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार […]

You May Like