महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा नई एजेंसी को मिलेगा

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है. लगातार विवादों में रही क्रिस्टल कंपनी की जगह अब नई एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने दो वर्षों (2025-26 और 2026-27) के लिए 20 करोड़ रुपए का ई-टेंडर जारी किया है.

क्रिस्टल कंपनी का अनुबंध पूरा हो चुका है और विवादों के कारण इसे एक्सटेंशन नहीं मिलेगा. नई एजेंसी के चयन तक अस्थायी रूप से क्रिस्टल कंपनी कार्य जारी रखेगी. टेंडर के तहत 60 लाख रुपए की अमानत राशि जमा करनी होगी. इस बार सुरक्षा व्यवस्था किसी राष्ट्रीय स्तर की कंपनी को सौंपने की तैयारी है, जिससे आगामी सिंहस्थ 2028 को देखते हुए व्यवस्था और सुदृढ़ हो सके.

Next Post

बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हिम्मत नगर के रहवासी

Sat Oct 18 , 2025
इंदौर: नगर निगम के कई प्रयासों के बावजूद आज भी शहर के कई क्षेत्रों में रहवासी जलसंकट का सामना कर रहे हैं. लोग जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों से पानी की किल्लत दूर करने की गुहार लगाते आ रहे हैं. लेकिन, अफशरशाही झूठ परोसते हुए नर्मदा योजना को कामयाब बताने में […]

You May Like