भारत-रूस 23वें शिखर सम्मेलन में रक्षा-ऊर्जा पर होंगे बड़े समझौते, राष्ट्रपति पुतिन का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 05 दिसंबर, 2025: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा पर हैं। गुरुवार रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया था। आज शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ भव्य औपचारिक स्वागत दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका औपचारिक स्वागत किया। तीनों सेनाओं द्वारा दिया गया यह सम्मान सर्वोच्च सम्मान होता है।

आज होने वाला 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रहा है। उम्मीद है कि बैठकों में रक्षा सहयोग को मजबूत करने के अलावा ऊर्जा, विज्ञान-तकनीक और व्यापार से जुड़े करीब 10 सरकारी समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएँगे। दोनों देश 2030 तक $100 अरब के व्यापार लक्ष्य की भी घोषणा कर सकते हैं।

इस यात्रा का मुख्य जोर बढ़ते ट्रेड डेफिसिट को कम करने के लिए भारतीय निर्यात को बढ़ाने पर रहेगा। कूटनीतिक नजरिए से भी यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। चीन के सरकारी अखबार ने भी माना कि यह मुलाकात दुनिया को स्पष्ट संदेश देती है कि पश्चिमी प्रतिबंधों और दबावों के बावजूद दोनों में से कोई भी देश अलग-थलग नहीं है। पुतिन शाम को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।

Next Post

पुतिन के दौरे पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'रूस ने रोकी थी पाकिस्तान से दागी गई मिसाइलें'

Fri Dec 5 , 2025
नई दिल्ली, 05 दिसंबर, 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दो दिवसीय भारत दौरे पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पुतिन का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया की राजनीति […]

You May Like