मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव की सपत्निक पूजा-अर्चना

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार सुबह उज्जैन स्थित भगवान श्री अंगारेश्वर महादेव के सपत्निक दर्शन कर पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री अंगारेश्वर का दुग्धाभिषेक व जलाभिषेक भी किया।

पूजन, जलाभिषेक कर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि 84 महादेव में से एक, यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है। पुजारी श्री मनीष उपाध्याय,श्री रोहित गुरु ने मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री रवि सोलंकी, श्री बहादुर सिंह बोरमुंडला,श्री अभय यादव शाहिद अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Next Post

एक-दो दिन से लापता युवक का अमरूद के पेड़ से लटका मिला शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Sun Feb 16 , 2025
दमोह:अमरूद के पेड़ पर युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार शाम शव लटका मिलने पर परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं. मौके पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करते हुए अग्रिम जांच प्रारंभ कर दी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के देहात […]

You May Like