नर्मदापुरम ने बैतूल को हराकर जीती अंडर 18 प्रतियोगिता

नर्मदापुरम। नर्मदापुरम क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित अंडर -18 बालक वर्ग एक दिवसीय प्रतियोगिता में नर्मदापुरम टीम ने 5 विकेट से बैतूल को हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया हैं नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि एमपीसीए ग्राउंड पर खेले गये फाइनल मुकाबले में बैतूल की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 44वे ओवर में ही 214 रनों पर ऑल आउट हो गई।जिसमें तनिष्क सोलंकी ने सर्वाधिक 44 रन,विवेक बघेल 42 रन और गुलशन मानकर ने 36 रनों का योगदान दिया।नर्मदापुरम टीम की ओर से युवराज मेहर,अथर्व पटेल और देव तोमर को 2-2 विकेट एवं आर्यन पंचारिया,गौरव गौर, आकिब खान और अथर्व दुबे को 1-1 सफलता प्राप्त हुई।215 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नर्मदापुरम टीम ने प्रियव्रत पटेल 56 रन,आरफ कुरैशी 51 रन,अथर्व दुबे 40 रन,अथर्व पटेल 28 रन और देव तोमर 24 रनों की मदद से 30वे ओवर में 217 रन 5 विकेट पर बनाकर फाइनल मैच जीत लिया।बैतूल टीम के गेंदबाज समर्थ चौहान को 2 विकेट और नील,विवेक बघेल एवं तनिष्क सोलंकी ने 1-1 विकेट अर्जित किया। सूझबुझ भरी पारी खेलने पर प्रियव्रत पटेल को मेन ऑफ द मैच चुना गया।मैच में अंपायर विशाल शर्मा एवं सुनील कालोसिया और स्कोरर की भूमिका मनोहर बिल्थरिया ने निभाई।समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नर्मदापुरम जनपद अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े ही गौरव का विषय है कि हमारे क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों को क्रिकेट में इतनी सुविधाएं उपलब्ध हो रही है। विशिष्ट अतिथि के रूप में नर्मदापुरम संभाग के टेनिस बॉल क्रिकेट के अध्यक्ष श्री विवेक भदौरिया जी ने खिलाड़ियों को अपनी गलती पर सतत चिंतन करने की बात कही और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर श्री अनुराग मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए आगामी टीमों की तैयारियों पर प्रकाश डाला।समापन समारोह के अंत में नर्मदापुरम जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष श्री राजेश चौरे जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एमपीसीए आब्जर्वर पुनीत चतुर्वेदी ,संजय नाफडे, शफीक खान ,नितेश राजपूत,चेतन राजपूत, सहित अभिभावक गण एवं ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

पत्रकारिता को ग्लैमर नहीं, मिशन की तरह अपनाएं : जयंती रंगनाथन

Sat Mar 14 , 2026
भोपाल। माधवराव सप्रे समाचार पत्र संग्रहालय एवं शोध संस्थान में शनिवार को आयोजित 15वीं वार्षिक भुवन भूषण देवलिया व्याख्यानमाला में देश की वरिष्ठ पत्रकार जयंती रंगनाथन ने कहा कि पत्रकारिता को कभी भी ग्लैमर के नजरिए से नहीं देखना चाहिए। यदि इस पेशे में ग्लैमर को अधिक महत्व दिया गया […]

You May Like