नबीन के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतने और जन सेवा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी: सचदेवा

नयी दिल्ली 19 जनवरी (वार्ता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा चुनाव जीतने और जन सेवा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

श्री सचदेवा और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए श्री नितिन नबीन के नाम की प्रस्तावना का पत्र जमा कराया।

श्री सचदेवा ने कहा, “यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ हम सबने बिहार से आने वाले पार्टी के ओजस्वी युवा नेता श्री नितिन नबीन जो वर्तमान में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष है उनका नामांकन अध्यक्ष पद के लिए भरा।” उन्होंने कहा कि श्री नबीन के साथ पार्टी चुनाव जीत के और जन सेवा नये कीर्तिमान स्थापित करेगी।

दिल्ली भाजपा के प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, श्रीमती कमलजीत सहरावत और सुश्री बाँसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन, श्री विजय गोयल, श्री सतीश उपाध्याय और श्री आदेश गुप्ता, दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह और उपमहापौर जयभगवान यादव शामिल थे। इस दौरान दिल्ली की पार्टी समन्वयक सुनीता कांगड़ा भी उपस्थित थीं।

 

 

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना विधानसभा अध्यक्ष को दूसरा नोटिस जारी किया

Mon Jan 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 जनवरी (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों के दल-बदल से जुड़े लंबित मामले में तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष गद्दम प्रसाद कुमार को सोमवार को फिर से नोटिस जारी किया । गौरतलब है कि शीर्ष अदालत ने पिछले साल नवंबर में अध्यक्ष को उसके […]

You May Like