हत्या के प्रयास के मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

मंदसौर। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में नगर पुलिस और कोतवाली पुलिस ने दिनांक 04.09.2025 को नयापुरा क्षेत्र में हुई हत्या के प्रयास की घटना के मुख्य आरोपी समीर उर्फ पगली और सोहेल उर्फ शोएब को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। घटना में पुरानी रंजिश के चलते फरियादी जावेद शाह पर चाकू से हमला किया गया था, साथ ही पत्थरबाजी भी की गई थी। शहर में धार्मिक पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी थी, जिसे पुलिस ने समय रहते नियंत्रित कर लिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घेराबंदी की और उन्हें वैधानिक कार्यवाही के बाद अभिरक्षा में लिया। निरीक्षक पुष्पैन्द्र सिह राठौर सहित टीम के अन्य सदस्य भी सराहनीय भूमिका निभा चुके हैं, जिन्हें वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

Next Post

अब अपनी जगह नए चेहरे को मौका दिलाना चाहते हैं राजेश बाबू

Sun Sep 7 , 2025
*संगठन सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष को सौंप दिया पदमुक्ति का अनुरोध पत्र* ग्वालियर। गोल पहाड़िया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश बाबू का कहना है कि उन्हें गोल पहाड़िया ब्लॉक के अध्यक्ष पद पर कार्य करने का अवसर पार्टी ने प्रदान किया। अब इस पद पर किसी अन्य साथी को […]

You May Like