उद्योगपति महिन्द्र शर्मा श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति के सदस्य नामित

नयी दिल्ली 28जून (वार्ता) उत्तराखंड सरकार ने हिमाचल प्रदेश के ऊना के उद्योगपति महिन्द्र शर्मा को उत्तराखंड में स्थित चार धामों बद्रीनाथ , केदारनाथ , गंगोत्री और यमुनोत्री के साथ ही राज्य में स्थित 45 अन्य पौराणिक धार्मिक स्थलों का प्रवंधन करने वाली सर्वोच्च संस्था ‘श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति’का सदस्य नामित किया है।

श्री शर्मा ने आज यहां बताया कि उत्तराखंड सरकार के सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी अधिसूचना के तहत राज्य मंत्री हेमंत त्रिवेदी की अध्यक्षता में 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें उन्हेें शामिल किया गया है। नौ सदस्य उत्तराखंड के हैैं।

उन्होंने बताया कि यह समिति चारधाम की यात्रा के दौरान देश के कोने-कोने से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के रहने, ढहरने और दर्शन की व्यवस्था सुनिश्चित करती है। इस यात्रा में प्रत्येक सीजन में औसतन पचास लाख लोग चार धाम मंदिरों के दिव्य दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। इस साल दो मई से यात्रा शुरू होने के बाद 31 मई तक रिकॉर्ड 16 लाख यात्रियों ने

पावन स्थलों के दर्शन किये जिसमें सर्वाधिक 6.5 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किये।

उन्होंने बताया कि इस बर्ष दो मई से शुरू हुई यात्रा में प्रतिदिन औसत 60 हजार श्रद्धालु पावन चार धाम स्थलों का दर्शन कर रहे हैं।

Next Post

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जनरली ग्रुप के साथ रणनीतिक साझेदारी

Sat Jun 28 , 2025
नयी दिल्ली 28 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फ्यूचर जनरली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में 24.91 प्रतिशत हिस्सेदारी और फ्यूचर जनरली इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में 25.18 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। बैंक ने यहां जारी बयान में […]

You May Like