अस्पताल के आक्सीजन प्लांट का प्रेशर हुआ डाऊन, कापर पाईप, केबल मिली गायब

जबलपुर।‌विक्टोरिया अस्पताल के आक्सीजन प्लांट का प्रेशर अचानक डाऊन हो गया, इलेक्ट्रीशियन ने जांच की तो कापर पाईप, केबल गायब मिली। इलेक्ट्रीशियन की रिपोर्ट पर ओमती पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर ली है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विक्टोरिया अस्पताल में इलेक्ट्रीशियन संदीप राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसका साथी समय समय पर आक्सीजन प्लांट का राऊंड लेकर आक्सीजन प्लांट का प्रेशर चैक करते हैं, ड्यूटी के दौरान अस्पताल से टेलीफोन एवं आक्सीजन सप्लाई नहीं चलने की सूचना मिली तो देखा कि अस्पताल के आक्सीजन प्लांट का प्रेशर डाऊन था। प्लांट में जाकर देखा तो आक्सीजन प्लांट में लगे कापर पाईप एवं अस्पताल के टेलीफोन लाईन की केबल गायब थी।

Next Post

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के  सड़क और रेलवे रूट पर रिलायंस जियो की अपलोड- डाउनलोड स्पीड सबसे ज्यादा- ट्राई

Mon Sep 8 , 2025
*रिलायंस जियो ने शहडोल से कोरबा और राजनांदगांव तक सकड़ और रेलवे रूट पर नेटवर्क और डाटा स्पीड का नया मानक स्थापित किया*   *भोपाल-रायपुर:* टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) द्वारा जुलाई 2025 में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (IDT) के अनुसार, रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश के शहडोल से लेकर छत्तीसगढ़ के कोरबा और राजनांदगांव तक […]

You May Like

मनोरंजन